*सेवा संकल्प अभियान के तहत वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह आयोजित*
इंदौर, 09 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जयरामपुर कॉलोनी इंदौर में वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल रहे दो स्वर्गीय सैनिकों की विधवाओं, युद्ध में शहीद सैनिकों की वीर नारियों, शौर्य चक्र से सम्मानित पूर्व सैनिक तथा वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री शंकर लालवानी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 की विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिकों के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रसेवा की सराहना की तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
समारोह का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चन्द्र मालवीय (सेवानिवृत्त) ने किया। कार्यक्रम में वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान के माध्यम से देश की रक्षा और सेवा में उनके योगदान को स्मरण किया गया।
----
#SevaSankalpAbhiyan #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Indore
Shankar Lalwani