मुरैना: मिडेला ग्राम पंचायत: सड़क के लिए ग्रामीणों ने मंत्री, विधायकों को कई आवेदन दिए, पर सुनवाई नहीं हुई
Morena, Morena | Apr 9, 2026 ग्राम पंचायत मिडेला के ग्रामीणों ने विधायक, मंत्री कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों को सड़क निर्माण को लेकर आवेदन दिए हैं। बताया गया है कि पक्की सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आए दिन एंबुलेंस और अन्य वाहन भी गांव में नहीं पहुंच पाते हैं लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।