घाघरा: देवाकी खपराटोली के समीप एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने शव बरामद कर गुमला पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Ghaghra, Gumla | Sep 10, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी खपरा टोली के समीप अज्ञात व्यक्तियों ने पिठवर टोली निवासी लगभग 45 वर्षीय विश्वनाथ उरांव की हत्या कर शव को खेत में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि विश्वनाथ को बीते बुधवार को एक बोरा धान बेचने के लिए ले जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद व शराब की नशे में था और चिकन खरीद कर एक दुकान में बनाने के लिए दिया था।