गुना: म्याना पुलिस ने पाटई गांव से 20 अपराधों में फरार बदमाश को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
गुना में म्याना थाना पुलिस ने 20 गंभीर अपराधों में फरार कुख्यात बदमाश राजवीर पारदी को गिरफ्तार किया है। 7 अगस्त को थाना प्रभारी रविंद्र सिकरवार ने बताया, बीती रोज पाटई में सूचना पर 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बाइक सवार कुख्यात बदमाश राजवीर पारदी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पूर्व में 20 गंभीर मामलों में अपराध दर्ज हैं। न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।