बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा द्वितीय अपील से संबंधित 15 मामलों की सुनवाई की गई ।
--------------------------------
10 जुलाई 2026
--------------------------------
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में , श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी ,नालन्दा द्वारा आज 15 मामलों की सुनवाई की गई।
इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।
परिवादी रॉकी कुमार द्वारा दर्ज शिकायत बिजली खंभा ऊंचा करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी कमर इकबाल द्वारा दर्ज शिकायत रैयतीकरण से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी अनिल कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अतिक्रमणवाद से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी सुभाष कुमार द्वारा दर्ज शिकायत अंचल कार्यालय द्वारा गलत जांच प्रतिवेदन देने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी उदय कुमार द्वारा दर्ज शिकायत जानमाल के खतरा एवं रंगदारी माँगने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन किया गया।
परिवादी राहुल कुमार द्वारा दर्ज शिकायत पंचायत सरकार भवन बनाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी पंकज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत यात्री शेड का निर्माण कराने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी उमेश सिंह द्वारा दर्ज शिकायत ऑनलाइन राजस्व रसीद में जमीन के सारे विवरण को शून्य कर दिये जाने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी झुनझुन कुमार द्वारा दर्ज शिकायत श्री रितेश कुमार एवं श्री कांति कुमार प्रखंड शिक्षक मध्य विद्यालय परासी (नूरसराय) का नियोजन रद्द करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी संजय कुमार द्वारा दर्ज शिकायत आम रास्ता में दरवाजा लगाने एवं गाली-गलौज करने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी चांदनी देवी द्वारा दर्ज शिकायत करंट लगने से मृत्यु के पश्चात मुख्यमंत्री योजना का लाभ अभी तक नहीं मिलने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी जय राम प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत बिना बिजली का चार हजार बिल का आने से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी चंद्रमणि प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत परिमार्जन से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
परिवादी सुबोध प्रसाद द्वारा दर्ज शिकायत नाली सोलिंग एवं पी०सी०सी० दलाई से संबंधित समस्या को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निष्पादन हेतु सुनवाई कि तिथि आगे अग्रसारित किया गया।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Energy Department, Bihar
Bihar Education Department
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
168 views | Nalanda, Bihar | Jul 10, 2026