गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने छुट्टा भैंसा चोरी के आरोपियों पर मेहरबानी दिखाते हुए शांति भंग में मामला निपटाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर के जंगल से रात के अंधेरे में छुट्टा भैंसा चोरी करने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने छुट्टा भैंसे को गाड़ी में भरकर ले जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीन लोग मौके से फरार हो गए।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने चोरी और पशु क्रूरता के मामले में कार्यवाही करने के बजाय शांतिभंग में कार्यवाही।