जलालाबाद: गांव दियुरा में मानकों के विपरीत बनाए जा रही है रोड व नाली ग्रामीण में जांच की उठाई मांग
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव दियुरा में इस समय पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा एक सड़क बनाई जा रही है जो कि मानकों के विपरीत है। साथ ही जो पानी निकास के लिए नाली बनाई गई है वह भी मानकों के विपरीत व घटिया क्वालिटी की बनाई जा रही है।ग्रामीण प्रमोद मिश्रा ने जब इस संबंध में पीडब्लू डी ठेकेदार से शिकायत की तो वह लड़ने झगड़ने पर आमादा हो गया।