जलालाबाद: जलालाबाद नगर पालिका परिषद कमेटी की हुई बैठक, तमाम जन कल्याणकारी प्रस्ताव हुए पारित
शाहजहांपुर जनपद के नगर पालिका परिषद कार्यकारिणी की बैठक नगर पालिका के सभागार में अध्यक्ष शकील अहमद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा शामिल रहे। सभासदों ने अपने-अपने मोहल्ले की तमाम समस्याएं बोर्ड की मीटिंग में उठाकर शामिल कराई. इस मीटिंग में लाखों रुपए की कल्याणकारी योजनाएं प्रस्तावित की गई।