जलालाबाद: गांव दियुरा निवासी पीड़ित परिवार के ठेकेदार ने मजदूरी के नहीं दिए35000 रूपये थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव दियुरा निवासी रामवीर ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पड़ोस का ही साधु पुत्र तोताराम ठेके पर ईट पाठने के लिए उन्हें गुजरात ले गया, जहाँ उन्होंने ईटा पाठने का काम किया.जिसमें उनके पूरे परिवार के लोगों ने काम किया। ठेकेदार ने कुछ पैसे तो दे दिए परंतु उसकी मजदूरी के 35000 रुपए नहीं दे रहा है।