जलालाबाद: जलालाबाद मे नवजात को बेचने का आरोप, चर्चा में आए बंगाली डॉक्टर के खिलाफ भाजपा नेता ने एसडीएम से की शिकायती
शाहजहांपुर के जलालाबाद मेंएक बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर अल्हागंज क्षेत्र की महिला बुधवार को डिलीवरी के लिए पहुंची। आरोप है कि डिलीवरी के बाद बच्ची कोनिः संतान युवक के हाथ बेच दिया गया। होश में आने पर महिला ने अपनी संतान के बारे में पूछा तो अस्पताल वालों ने बच्ची की मौत होने का बहाना बना दिया। महिला ने मृत बच्ची को देखने की जिद की तो आरोपी नहीं दिखा सके।