गुन्नौर: रजपुरा थाना क्षेत्र के श्री हरि बाबा बांध धाम पर दर्शन करने आए रेलवे कर्मचारी ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोरा सागरपुर निवासी रामकेश पुत्र चिरंजीलाल गाजियाबाद में रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा स्थित श्री हरि बाबा बांध धाम पर परिवार के साथ दर्शन करने आए थे। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की।