बड़वानी कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस ने एक मुकबधिर विधवा महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की और सास को समझाइश देकर बच्चों को सौंपा। महिला अपने बच्चों के साथ सुरक्षित घर गई। कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया एसपी के निर्देशन में पुलिस द्वारा एक मुकबधिर विधवा एवं कल्याणी महिला को त्वरित न्याय दिलवाया गया है।