सेंधवा के दिनेश गंज दारूगोदाम में दिनेश गंज एकता संगठन द्वारा गणेश उत्सव के तहत महिला सशक्तिकरण को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या 'एक सुरमई शाम महिला संगीतकारों के नाम' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बॉम्बे व पूना के 'रागा रोसेस म्यूजिकल ग्रुप' द्वारा 60, 70 और 80 के दशक के सदाबहार नगमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह पूर्णतः महिला प्रधान आयोजन रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव एवं संयोजकों ने नगरवासियों से उपस्थिति की अपील की है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniNews #GaneshUtsav #SendhwaUpdates