हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित
-
पलेरा में छात्राओं ने दिखाई भाषायी प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित
-
माई भारत टीकमगढ़ के जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पलेरा में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 70 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लेखन एवं वक्तृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना रहा।
निबंध प्रतियोगिता में नैन्सी राजा ने प्रथम, वंदना अहिरवार ने द्वितीय तथा सोनू रैकवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में आलिया बानो प्रथम, सोनम वंशकार द्वितीय तथा मोहिनी वंशकार तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्यारे लाल अहिरवार, खेल शिक्षक श्री हसरुद्दीन, श्रीमती छाया साहू, श्रीमती गोमती खटिक सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की सहभागिता की सराहना करते हुए हिंदी भाषा के अध्ययन, लेखन एवं प्रभावी अभिव्यक्ति के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर माई भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (एनवाईव्ही) श्री अंकुर तिवारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार वितरण के साथ हुआ।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh