ऊधम सिंह नगर में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट घेराव के लिए पहुंचे किसानों को पुलिस ने परिसर में प्रवेश से रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद किसान दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया। किसानों ने ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ करने, प्रदेशवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, काशीपुर चीनी मिल का भुगतान कराने और बाजपुर में किसानों की भूमि पर लगी रोक हटाने समेत कई मांगें उठाईं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
#UdhamsinghNagar #Uttarakhand #FarmersProtest #FarmersMovement #KisanAndolan #UttarakhandNews #FarmersDemand #KisanProtest #RudrapurNews #KashipurNews #BajpurNews #FarmerRights #ElectricityBill #SugarMillPayment #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews