मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक को निरीक्षक पद पर मिली पदोन्नति
मड़ावरा कस्वे के पुलिस थाने में पदस्थ उप निरीक्षक चंद्रपाल का पुलिस विभाग ने उत्कृष्ट कार्यशैली के मद्देनजर निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया है। बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक ने चंद्रपाल को बैच लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनायें दी।उपनिरीक्षक चंद्रपाल वर्ष 2012-2013 में पदोन्नत होकर उप निरीक्षक पद पर तैनात किये गए थे।