हाजीपुर: समरसता संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग पंचायत में विकास शिविरों का आयोजन
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में वैशाली जिले में समरसता संकल्प अभियान के तहत अनुसूचित जाति के पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के उद्देश्य से संत रविदास विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।