हसनपुर: पुलिस बैरियर से टकराई किशोर की बाइक, मौके पर एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर
घायल युवक को पहले सैद नगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक सुमित सैद नगली के मोहल्ला भीम नगर का रहने वाला था और कस्बे की एक दुकान पर काम करता था। उसने कुछ दिन पहले ही नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। सोमवार देर रात वह अपने दोस्त सुमित निवासी नगलिया मुंशी।