पटना ग्रामीण: पोर्टिको में विपक्ष के हंगामे के कारण सदन का दूसरा गेट खोलने में करनी पड़ी मशक्कत
बिहार विधानसभा के पोर्टिको पर विपक्ष के विधायकों के द्वारा बैठकर हंगामा किया गया, जिसकी वजह से पक्ष के विधायकों और मंत्रियों को अंदर जाने में परेशानी हो रही थी। वहीं मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे सदन के दूसरे गेट को खोला गया। इस गेट को खोलने में खूब मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल यह गेट हमेशा बंद रहता है और लंबे समय से यह गेट बंद पड़ा हुआ था।