पटना ग्रामीण: पोर्टिको पर विपक्षी विधायकों का काला कपड़ा पहनकर प्रदर्शन, पक्ष के विधायकों का अंदर जाना मुश्किल
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है और आज यानी कि मंगलवार को भी बिहार विधानसभा में खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे विपक्ष के विधायकों ने बिहार विधानसभा के पोर्टिको पर बैठकर काला कपड़ा पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया।