पटना ग्रामीण: पटना: विधायक हरीभूषण ठाकुर ने कहा, CM नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनें तो बेहतर
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे हैं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। ऐसे में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे इसे लेकर भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस पर मेरा कोई बस नहीं है लेकिन सीएम नीतीश कुमार अगर उपराष्ट्रपति बनते हैं तो यह अच्छी बात है।