हरिद्वार: बादशाहपुर में विधायक अनुपमा रावत ने रविदास मंदिर में इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
मंगलवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने बादशाहपुर पहुंचकर रविदास मंदिर में आयोजित संत रविदास भजन संध्या कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मंदिर प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स के होने वाले निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामीणों से ही नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि जनता की है।