हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सुभाष नगर और पूर्वी नाथ नगर से 2 वारंटियों को पकड़ा
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पूर्वी नाथ नगर और सुभाष नगर से दो वारंटी को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम 4 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया। वाद संख्या 338/2022 के वारंटी सचिन को सुभाष नगर से जबकि वाद संख्या 1689/2024 के वारंटी जितेंद्र सैनी को पूर्वी नाथ नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को मंगलवार को ही जेल भेज दिया गया है।