हरिद्वार: सजनपुर पीली में हाथी को मारने के मामले में गिरफ्तार किसान के विरोध में श्यामपुर में धरना दे रहे लोगों को रेंजर ने मनाया
सजनपुर पीली में हुई हाथी की मौत मामले में वन विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराने जाने के बाद श्यामपुर पुलिस ने किसान मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किसान पर आरोप है कि खेत में करंट छोड़ने की वजह से हाथी की मौत हुई। उसकी गिरफ्तारी के बाद वन विभाग के श्यामपुर रेंज कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोगों को मंगलवार शाम 6 बजे रेंजर पंकज ध्यानी ने मनाया।