हरिद्वार: SP ट्रैफिक ने सड़क पर उतरकर मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर के आसपास काटे चालान
शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला सड़कों पर उतरे। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे मायापुर में नारायणी शिला मंदिर के आसपास सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों के उन्होंने चालान काटे। एसपी ट्रैफिक के अचानक निरीक्षण से यातायात पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी ट्रैफिक ने ई रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट पर चलने की चेतावनी दी।