हरिद्वार: आर्यनगर में ओला टू व्हीलर शोरूम पर एआरटीओ ने की छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर दिया नोटिस
आर्यनगर में रविवार को ओला टू व्हीलर शोरूम पर एआरटीओ ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एआरटीओ को कई अनियमितताएं मिली। जिस पर कंपनी को नोटिस थमाया गया है। एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कई ग्राहकों की ओर से प्रोडक्ट और सर्विस को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जिसको लेकर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया और तीन दिन का नोटिस दिया गया है।