हल्द्वानी शहर को अपनी नजर से दिखाने का मौका अब रील के जरिए मिलने जा रहा है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से “हमारा हल्द्वानी” रील प्रतियोगिता 2026 आयोजित की जा रही है, जिसकी थीम है—“आपका शहर, आपकी कहानी, आपकी रील।” प्रतियोगिता में प्रतिभागी हल्द्वानी के विकास, स्वच्छता, प्राकृतिक सुंदरता, बाजार और स्थानीय कारोबार, इतिहास एवं विरासत, संस्कृति एवं लोककला और स्थानीय खान-पान जैसे विषयों पर 30 से 90 सेकंड की मौलिक रील बना सकते हैं। रील को Vertical यानी 9:16 फॉर्मेट में हिन्दी, English या कुमाऊँनी भाषा में तैयार किया जा सकता है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹51,000, द्वितीय पुरस्कार ₹31,000 और तृतीय पुरस्कार ₹21,000 रखा गया है। प्रतिभागियों को अपनी रील 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 के बीच Instagram, Facebook या YouTube पर पोस्ट करनी होगी और निर्धारित आवेदन फॉर्म में रील का लिंक साझा करना होगा। रील के साथ #HamaraHaldwani2026 हैशटैग का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। इसके अलावा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और मेयर गजराज सिंह बिष्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ रील को Collaborate करना होगा। रीलों का मूल्यांकन केवल Views के आधार पर नहीं, बल्कि Creativity, Storytelling, Video Quality, Originality और Views/Reach समेत निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। अगर आपके पास हल्द्वानी को दिखाने का अपना अनोखा अंदाज है, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचाने का शानदार मौका हो सकती है।
#HamaraHaldwani2026 #Haldwani #HaldwaniCity #HaldwaniReels #HaldwaniNews #HaldwaniExpressNews #NagarNigamHaldwani #HaldwaniNagarNigam #GajrajSinghBisht #MayorHaldwani #MyHaldwani #HaldwaniVibes #HaldwaniCreators #ReelCompetition #ReelsContest #Uttarakhand #UttarakhandNews #UttarakhandTourism #Kumaon #Kumaoni #LocalCulture #LocalBusiness #LocalFood #CleanHaldwani #HaldwaniDevelopment #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #ContentCreator #ReelContest Gajraj Singh Bisht-Office