बरेली: बिशारतगंज थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
बिशारतगंज थाना पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 16 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक अभियुक्त बिशारतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा बदायूं जनपद का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, कार्यवाही शुरू कर दि है।