बरेली: भुता थाना क्षेत्र के सिसैया में किशोरी को सांप ने काटा , हुई मौत
भुता थाना क्षेत्र के सिसैया में किशोरी को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।