बरेली: बारादरी थाना के दुर्गा नगर में घर बाहर शराब पी रहे दबंगों का विरोध करना व्यक्ति को पडा़ भारी, जमकर की पिटाई
बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में घर के बाहर शराब पी रहे दबंग का विरोध करना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दबंगों ने जमकर व्यक्ति की पिटाई कर दी। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस के मामले में छानबीन शुरू कर दि है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश कीजा रही है।