बरेली: कस्बा रिठौरा के रहने वाले व्यक्ति ने दबंग पर लगाया प्लाटिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपए हड़पने का आरोप
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा रिठौरा के रहने वाले व्यक्ति ने दबंग पर प्लाटिंग के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पैसे मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और एक चैक दिया जो बाउंस हो गया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की थाना पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।