बरेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर की रहने वाली महिला ने नंदोई व दो देवरों पर छह माह तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर की रहने वाली महिला ने नंदोई और दो देवरों पर छह माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाना पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की गई है। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।