डिंडौरी: कोकोमटा गांव में पीएम आवास की जांच को लेकर पूर्व सरपंच ने कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के कोकोमटा गांव के पूर्व सरपंच राममिलन ने सरपंच सचिव पर पीएम आवास के नाम पर किये गए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर बुधवार दोपहर 12:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। पूर्व सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारो के द्वारा पीएम आवास की राशि में भ्रष्टाचार करते हुए राशि का आहरण कर लिया गया जिसकी जांच को लेकर कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाई।