सतगावां: सतगावां थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में विजय गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण
सतगावां। थाना के नए थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी दिवाकर कुमार से अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उग्रवाद व अपराधी की घटनाओं में अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र पर पैनी नज़र रहेगी।