पटना-गया रेलखंड पर महिला व दिव्यांग बोगी में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे आठ पुरुषों को आरपीएफ ने गुरुवार रात्रि तक विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई। सभी आरोपितों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गया रेलवे कोर्ट भेज दिया गया।