ब्रह्मपुर: नैनीजोर में जर्जर बिजली तारों से खतरा, चार वर्षों से बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का धरना जारी, आमरण अनशन की चेतावनी
ब्रह्मपुर-नैनीजोर मुख्य मार्ग स्थित दक्षिणी नैनीजोर ग्राम पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। 200 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों तक जाने वाले विद्युत तार पूरी तरह जर्जर हो चुके है।