कोटा में आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर पत्रकारों का धरना समाप्त
वार्ड 87 में पत्रकारों से मारपीट का मामला गरमाया, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकार महावीर नगर थाने पर धरने पर बैठे रहे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा महावीर नगर थाने पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की। विधायक ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
आश्वासन के बाद पत्रकारों ने धरना समाप्त कर दिया।
अब सभी की नजर आरोपी की गिरफ्तारी पर
Sangod, Kota | Sep 16, 2026