कोटा नगर निगम के वार्ड 87 में पुनर्मतदान के दौरान जमकर हुआ हंगामा
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा, कार्यकर्ताओ में चले लात-घुसे
कोटा। कोटा नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 87 में आज पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद माहौल गरमा गया।
वार्ड नंबर 87 में भाजपा की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस की लक्ष्मी शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। इसी वार्ड में पहले हुए मतदान को लेकर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
हंगामे की सूचना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुनर्मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात है।
Sangod, Kota | Sep 16, 2026