छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर परिषद बैरगनिया अलर्ट, सभी वार्डों के घाटों का किया जा रहा निरीक्षण
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी श्री #तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार नगर परिषद बैरगनिया द्वारा छठ घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुमन कुमार, सिटी मैनेजर श्री सुमनत कुमार सिंह एवं सभापति के पति श्री बृजमोहन कुमार द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, घाटों की व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि महापर्व छठ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।
#जिला_प्रशासन_सीतामढ़ी #छठ_महापर्व #बैरगनिया #स्वच्छता #जनसुविधा