सनावद: डिप्टी कलेक्टर ने सनावद नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद नगर पालिका की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य विषय को लेकर कलेक्टर गुरु प्रसाद के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण वीरेंद्र कटारे ने मंगलवार को परिषद कक्ष में दोपहर तीन बजे तक अलग अलग बैठक रखी।