जमुई: अवैध हथियारों की खेप के साथ चार लोग गिरफ्तार, 23 कारतूस बरामद
Jamui, Jamui | Aug 19, 2026 जमुई टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी को समय रहते नाकाम करते हुए अवैध हथियारों के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर एक देशी मास्केट, तीन देशी कट्टा और कुल 23 कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई टाउन थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की।