16 नवंबर को धर्मशाला में उठेगी चंबा की आवाज, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे मांग पत्र
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी और प्यारी बहना योजना की राशि जारी करने सहित कई मुद्दों पर होगा प्रदर्शन
चंबा 13 नवंबर
जिला चंबा की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 16 नवंबर को धर्मशाला में चंबा वासियों की ओर से विशाल शांतिपूर्ण रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांग पत्र सौंपकर जिले की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई जाएगी।
समस्त चंबा वासियों की ओर से उपायुक्त चंबा को सौंपे गए पत्र के अनुसार, 16 नवंबर को धर्मशाला के कचहरी चौक से विधानसभा परिसर तपोवन तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से सरकार का ध्यान चंबा जिले की अनदेखी और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा।
ये प्रमुख मांगें उठेंगी
रैली में चंबा मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा पांगी और भटियात क्षेत्र की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत मिलने वाली राहत राशि जल्द जारी करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी।
इसके साथ ही जिले की अन्य मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी मांग पत्र में शामिल किया जाएगा।
आयोजकों की ओर से जिला प्रशासन कांगड़ा और सीआईडी चंबा को भी इस कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है।
बाइट: जय सिंह
अब देखना होगा कि 16 नवंबर को धर्मशाला में चंबा की समस्याओं को लेकर उठने वाली आवाज पर प्रदेश सरकार क्या कदम उठाती है।
Chamba, Chamba | Nov 13, 2026