रावतसर: रावतसर में प्रतिबंधित खेजड़ी से भरी पिकअप जब्त, गुलाबगढ़ फांटा के पास रावतसर वन विभाग के रेंजर अनूप शर्मा ने की कार्रवाई
रावतसर वन विभाग रेंजर अनूप शर्मा के नेतृत्व में लकड़ी तस्करों पर कार्रवाई निरंतर जारी है सोमवार दोपहर 3 बजे वन विभाग कार्यालय से जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार सरदारशहर रोड गुलाबगढ़ फांटा के पास प्रतिबंधित खेजड़ी की 35 क्विंटल हरी लकड़ियों से भरी पिकअप को जप्त किया गया है चालक बलराम पुत्र शीशपाल जाट निवासी रामका पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है