उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब और महुआ लहान जब्त, 7 ढाबों पर केस दर्ज
उज्जैन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और ढाबों पर खुलेआम शराबखोरी के खिलाफ आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी टीम ने ग्राम खजुरिया कुमावत में दबिश देकर एक महिला के घर से 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद की, वहीं सार्वजनिक जमीन से करीब 150 किलो महुआ लहान भी जब्त किया गया। इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम ने