पातेपुर: पातेपुर के खजानपुरा गांव स्थित राधे कृष्ण मंदिर में 3 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन, 1100 कन्याओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा
चांदपुर फतह पंचायत के खजानपुरा गांव स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित 3 दिवसीय महायज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 1100 कन्याएं शामिल हुई। गुरुवार की दोपहर 2 बजे के करीब मुखिया राम प्रवेश राय ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें आसपास के गांव की कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई है।...