नौगावां सादात: नौगांवा एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार पर अधिवक्ताओं में आक्रोश
नौगावां सादात तहसील में एसडीएम न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि अवकाश के दिन एक विचाराधीन बंदी की जमानत मंजूर कर उसे जेल से रिहा कर दिया गया, जबकि जमानत पर आपत्ति भी दर्ज थी। अधिवक्ताओं का आरोप है कि आपत्ति पर सुनवाई किए बिना जमानत का आदेश पारित किया गया।