आबू रोड: आबूरोड के पारसी चाल चौराहे पर चालक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आबूरोड शहर में चालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 2 अप्रैल को पारसी चाल चौराहे पर हुई थी, जहां तीन बदमाशों ने मिलकर चालक पर हमला किया था। मामले में डेरी निवासी झुमाराम गरासिया ने शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था