कुडू: कुडू में 16 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया, घरों को तोड़ा और फसलों को नुकसान पहुंचाया
Kuru, Lohardaga | Dec 27, 2024 कुडू प्रखंड के टाटी पंचायत अंतर्गत दोबा गांव में शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे पहुंचे जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर तकरीबन 16 की संख्या में जंगली हाथी जोजरो नदी के रास्ते दोबा गांव में प्रवेश कर गये। हाथियों के झुंड में तीन से चार शावक भी हैं।