कुडू: कुडू प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, मसीही समुदाय ने की प्रार्थना
Kuru, Lohardaga | Dec 25, 2024 कुडू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चर्च में बुधवार शाम लगभग 6:00 क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के चर्च में क्रिसमस के प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कुडू के आसपास के गांवों के दर्जनों महीसी परिवार शामिल हुए। सर्वप्रथम में फादर ने प्रभु यीशु की प्रतिमा को चरनी में किया। इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना किया।