कुडू: शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की, कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुलामी होरो
Kuru, Lohardaga | Dec 22, 2024 शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रविवार शाम 4:00 बजे कुडू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की प्रभारी डॉक्टर सुलामी होरो ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बरतना अत्यंत जरुरी है। इसके लिए लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें और गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।